टाई ब्रेकर में रॉयल फुटबॉल क्लब की शानदार जीत, संथालडीह हारा

बोकारो में 19वां डीसी मेमोरियल आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ। उद्घाटन मैच में रॉयल फुटबॉल क्लब ने संथालडीह को टाई ब्रेकर में हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

बोकारो: रॉयल फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित 19वां डीसी मेमोरियल आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट रविवार को प्लस टू उच्च विद्यालय, सेक्टर-8 ए मैदान में शुरू हुआ। उद्घाटन मैच में मेजबान टीम ने एसएससी संथालडीह (सतनपुर) को टाई ब्रेकर में 3-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। 11वें मिनट में रॉयल फुटबॉल क्लब के अमन ने शानदार गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी। एसएससी संथालडीह ने वापसी करते हुए 24वें मिनट में लक्ष्मण किस्कू के गोल की बदौलत स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। टाई ब्रेकर में रॉयल फुटबॉल क्लब ने 3-0 से जीत दर्ज की। रॉयल फुटबॉल क्लब के गोलकीपर देव मरांडी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

इससे पहले बेहतर झारखंड के संस्थापक अध्यक्ष विवेक सिंह, बीडीबीएल के डायरेक्टर गोपाल रस्तोगी तथा अनिल कुमार चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। मैच का संचालन मनोज कुमार महतो, मुरलीधर महतो, विनोद बोदरा एवं लक्ष्मण कुमार यादव ने किया। मौके पर आयोजन समिति के सचिव अनिल कुमार, रामवृक्ष मांझी, मदन हांसदा, शंभू कुमार, बीरू मुंडा, करीमन, बाबू सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmanath kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >