बिना बताये घर से चला गया 14 वर्षीय छात्र

बिना बताये घर से चला गया 14 वर्षीय छात्र

बोकारो थर्मल. गोविंदपुर एफ पंचायत के राजा बाजार निवासी मोतीलाल साव का पुत्र 14 वर्षीय अमित कुमार सोमवार की सुबह पांच बजे अपने घर से निकलकर कहीं चला गया. वह डीएवी कथारा में नौवीं का छात्र है. खोजबीन के बाद भी परिजनों को उसका पता नहीं चला. स्थानीय थाना में सूचना दी गयी है. परिजनों ने बताया कि अमित बनारस जाकर गुरुकुल में पढ़ाई करने की बात कर रहा था. उसने मोबाइल में ट्रेन को लेकर इंक्वायरी भी की थी. घर के समीप लगे एक सीसीटीवी कैमरे में वह घर से जाते हुए दिख रहा है. उसने गेरुआ रंग का एक गमछा पहन रखा था. एक गमछा शरीर में लपेटा हुआ था और एक गमछा सिर में बांधे हुए था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >