बोकारो में शिक्षा विभाग के प्रधान लिपिक की संदेहास्पद स्थिति में मौत

बोकारो : सेक्टर तीन डी, आवास नंबर 123 निवासी शिक्षा कार्यालय के लिपिक देवनंदन महतो (55 वर्ष) की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गयी. आवास के गैरेज में खून से लथपथ लाश मंगलवार की सुबह को मिली. वह मूल रूप से बोकारो जिला के जरीडीह थाना क्षेत्र के तुपकाडीह, तांतरी, न्यू कुंडौरी के रहने वाले […]

बोकारो : सेक्टर तीन डी, आवास नंबर 123 निवासी शिक्षा कार्यालय के लिपिक देवनंदन महतो (55 वर्ष) की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गयी. आवास के गैरेज में खून से लथपथ लाश मंगलवार की सुबह को मिली. वह मूल रूप से बोकारो जिला के जरीडीह थाना क्षेत्र के तुपकाडीह, तांतरी, न्यू कुंडौरी के रहने वाले थे. फिलहाल चास के रामरूद्र प्लस टू हाइ स्कूल में लिपिक के पद पर थे.

इससे पूर्व काफी समय तक डीइओ कार्यालय बोकारो में लिपिक के पद पर कार्यरत थे. इधर, मृतक के पुत्र ने यूडी केस दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पिता को डायबिटीज और हाइ बीपी की बीमारी थी. बाइक निकालने के दौरान गिर गये और चोट लगने से उनकी मौत हो गयी.
पति-पत्नी में था विवाद, रहते थे अलग-अलग : देवनंदन का उनकी पत्नी मंजू देवी से कई साल से विवाद चल रहा था. देवनंदन का एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध भी था. विवाद के कारण मंजू देवी पुत्र प्रिंस राज (26 वर्ष) के साथ वर्षों से पति से अलग रहती हैं. देवनंदन सेक्टर तीन डी स्थित सरकारी आवास में अकेले रहते थे. पत्नी मंजू देवी के शिकायतवाद पर हरला थाना में जनवरी माह में पति और एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >