भारतीय वैश्य महासभा झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक
बोकारो : भारतीय वैश्य महासभा (झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक) महिला प्रकोष्ठ बोकारो जिला की बैठक शनिवार को सेक्टर- 4 सरस मेला के मैदान में हुई. अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रुकमणी प्रसाद ने की.
इसमें ज्योति प्रसाद को प्रदेश महासचिव सह बोकारो जिला प्रभारी मनोनीत किया गया. प्रदेश अध्यक्ष रुक्मणी ने कहा : महासभा राज्य के हर जिले में महिलाओं को संगठित करेगी. कोडरमा जिला अध्यक्ष पिंकी जैन ने कहा : अगला कार्यक्रम कोडरमा जिला में होगा. राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर गुप्ता ने कहा : महिलाओं को सशक्त करने के लिए महिला मंडल कमेटी गठित की जायेगी. राष्ट्रीय सलाहकार सतीश चंद्र गुप्ता ने कहा: महिलाओं को सशक्त किया जायेगा.
मंच संचालन सुधा गुप्ता ने किया. इस दौरान उदय चंद्र प्रसाद, संजीव बरनवाल मनोज साव, संजय गुप्ता, प्रीति गुप्ता, सुधा गुप्ता, अहिल्या भारती, मोनिका गुप्ता, आशा देवी, सुनीता देवी, अनीता साव, सुनीता बरनवाल, अर्जुन प्रसाद,बबीता चौधरी, अंचला देवी, पूजा कुमारी, रूबी कुमारी, बिंदी देवी, सुनील वर्णवाल, शीला देवी, शांति देवी, मंजू देवी, सुलेखा देवी आदि उपस्थित थे.
