चास : डबल इंजन की सरकार में पांच वर्षों में झारखंड काफी बदला है. विकास के कार्य सभी क्षेत्रों में किये गये है. आने वाले दिनों में झारखंड देश का मुख्य पर्यटन स्थल बन जायेगा. यह कहना है भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखंड के सह प्रभारी सांसद राम विचार नेताम का.
वह बुधवार को जेल गेट के पास मैदान में आयोजित विजय संकल्प सभा में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. चंदनकियारी के भाजपा प्रत्याशी अमर बाउरी ने कहा कि विकास के लिए एक बार फिर रघुवर सरकार बनाएं. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद महतो, जयदेव राय, अजित महतो, वीरभद्र सिंह, कृष्ण कुमार मुन्ना, उदय चंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे.
