एक को जैनामोड़ में होगा किसान सम्मेलन

जैनामोड़ : लोकतंत्र की मजबूती के लिए किसानों का मतदान भी महत्वपूर्ण है. किसान अपने मत का उपयोग योग्य और ईमानदार छवि वाले उम्मीदवार चुनने के लिए ही करें. उक्त बातें किसान विकास मंच के अध्यक्ष लखु चंद महतो ने रविवार को किसानों की बैठक में कही. चिलगड्डा पंचायत के बलरामपुर में आयोजित बैठक में […]

जैनामोड़ : लोकतंत्र की मजबूती के लिए किसानों का मतदान भी महत्वपूर्ण है. किसान अपने मत का उपयोग योग्य और ईमानदार छवि वाले उम्मीदवार चुनने के लिए ही करें. उक्त बातें किसान विकास मंच के अध्यक्ष लखु चंद महतो ने रविवार को किसानों की बैठक में कही.

चिलगड्डा पंचायत के बलरामपुर में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा : किसान विधानसभा पर्व में उत्साह होने के साथ स्थानीय समस्याओं का समाधान भी चाहते हैं. पिछले वर्ष किसानों का फसल बीमा का भुगतान नहीं किया गया है, इसे लेकर किसान दुखी है. एक दिसंबर को किसान दिवस के अवसर पर जैनामोड़ में किसान सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया.
मौके पर बैजनाथ महतो, मुस्लिम अंसारी, मुकुंद मुरारी, पंचू महतो, कलाम अंसारी, फणि भूषण महतो, लोकनाथ सिंह, गोपाल कुमार नायक, शिव नारायण महतो, गोपाल चंद ठाकुर, मुकुल चंद्र महतो, राजेश महतो, सुबोध कुमार महतो, महेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, रतन लाल महतो, विनोद कुमार, भीम महतो, बाटुल महतो, दिनेश महतो, जयराम प्रजापति, बलराम कुमार महतो, अरविंद आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >