लाइसेंसी हथियार जमा करने में थाना से लेकर पुलिस लाइन तक लगाना पड़ रहा है चक्कर

18 नवंबर तक जमा करना है शस्त्र बोकारो : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जिले के सभी लाइसेंसी शस्त्रधारियों को 18 नवंबर तक शस्त्र जमा करने व शस्त्रधारियों का भौतिक सत्यापन कराने का आदेश जारी किया है. जिला प्रशासन ने गत आठ नवंबर से 18 नवंबर तक शस्त्र जमा करने का तारीख निर्धारित […]

18 नवंबर तक जमा करना है शस्त्र

बोकारो : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जिले के सभी लाइसेंसी शस्त्रधारियों को 18 नवंबर तक शस्त्र जमा करने व शस्त्रधारियों का भौतिक सत्यापन कराने का आदेश जारी किया है. जिला प्रशासन ने गत आठ नवंबर से 18 नवंबर तक शस्त्र जमा करने का तारीख निर्धारित की है.
जिले के 1137 लाइसेंसी शस्त्रधारियों के भौतिक सत्यापन का जिम्मा जिले के आठ प्रखंड के बीडीओ को दिया गया है. जिला प्रशासन के उक्तआदेश के बाद जिले के लाइसेंसी शस्त्रधारी को शस्त्र जमा करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शस्त्रधारियों को जिला प्रशासन के आदेश का पालन करने के लिए थाना, पुलिस लाइन आदि का चक्कर लगाना पड़ रहा है. लाइसेंस के भौतिक सत्यापन के लिए बीडीओ का इंतजार करना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >