फुसरो : फुसरो नप क्षेत्र के करगली बाजार गुरुद्वारा के समीप काली पूजा व छठ पूजा के अवसर पर मंगलवार की रात भगवती जागरण का आयोजन किया गया. आयोजन कमेटी के लोगों ने बाजे गाजे के साथ करगली बाजार दुर्गा मंदिर से मां का ज्योत कार्यक्रम स्थल तक लाया. इसके बाद गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई.
रांची की गायिका पायल बनारसी, धनबाद की गायिका प्रीति ठाकुर, गायक शशि सिंह, धनबाद के दिलीप पांडेय, कतरास के गोपी चौधरी, फुसरो के जुगनू, आयुष तिवारी, अनीश सिंह भोजपुरिया ने ‘केलवा के पात पर उगेला सूरज देवा…, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है…, आज मइया का जगराता…, लेके पूजा के थाली ज्योत मन के जला ली…, मेरा भोला है भंडारी करती नंदी की सवारी… सहित अन्य भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश किया.
धनबाद के रोशनी सत्यम ने झांकी दिखायी. मौके पर युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह, फुसरो नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मृगांक शेखर, प्रमोद कुमार सिंह, योगेश तिवारी, उत्तम सिंह, राकेश सिंह, राजन साव, अरुण सिंह, बिनोद गोयल, संतोष कुमार, अजय साव, अर्चना सिंह सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.
