हटाया गया मेयर का शिलापट्ट, सीएम का शिलापट्ट असामाजिक तत्वों ने तोड़ा

मामला चीराचास-तलगड़िया मोड़ मुख्य पथ पुनर्निर्माण का चास : पथ निर्माण विभाग की ओर से चीराचास-तलगड़िया पथ पुनर्निर्माण कार्य का मेयर भोलू पासवान का लगा शिलापट्ट बुधवार की देर शाम हटा दिया गया. वहीं दूसरी ओर बोकारो विधायक बिरंची नारायण द्वारा लगाये गये शिलापट्ट को असामाजिक तत्वों ने गुरुवार की सुबह तोड़ दिया. पांडेय पुल […]

मामला चीराचास-तलगड़िया मोड़ मुख्य पथ पुनर्निर्माण का

चास : पथ निर्माण विभाग की ओर से चीराचास-तलगड़िया पथ पुनर्निर्माण कार्य का मेयर भोलू पासवान का लगा शिलापट्ट बुधवार की देर शाम हटा दिया गया. वहीं दूसरी ओर बोकारो विधायक बिरंची नारायण द्वारा लगाये गये शिलापट्ट को असामाजिक तत्वों ने गुरुवार की सुबह तोड़ दिया. पांडेय पुल के पास लगा शिलापट्ट टूटते ही चास-बोकारो में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस मामले की बोकारो विधायक के संज्ञान में आते ही जिला प्रशासन से उक्त मामले की जांच करने की मांग की है.

साथ ही दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. गौरतलब हो कि 21 अक्टूबर को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास ने करगली बाजार में आयोजित आम सभा के दौरान चीराचास-तलगड़िया मुख्य पथ पुनर्निर्माण कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास किया था. इसके बाद शिलापट्ट को बोकारो विधायक श्री नारायण ने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में 24 अक्टूबर को पांडेय पुल के पास लगवाया था.

वहीं दूसरी ओर चास नगर निगम के मेयर श्री पासवान ने 26 अक्टूबर को जिला परिषद अध्यक्ष सुषमा देवी की मौजूदगी में इस पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास कर दिया. इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रेम प्रकाश कुमार सिंह को जांच करने का निर्देश दिया गया था. साथ ही गलत शिलापट्ट को हटाने का निर्देश दिया गया था. जांच के बाद अधिकारी ने मेयर के शिलापट्ट को हटवा दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >