तेनुघाट कोर्ट के जिला जज की पत्नी का मोबाइल चोरी

बोकारो : तेनुघाट कोर्ट के जिला जज तृतीय राजेश सिन्हा की पत्नी रश्मि रेखा का मोबाइल फोन सेक्टर चार स्थित मारुति शोरूम के पास से चोरी हो गया. रश्मि रेखा अपनी कार से सिटी सेंटर आई थी. कार को मारुति शोरूम के पास खड़ा कर खरीदारी करने गयी थी. कार में ही उनका मोबाइल था. […]

बोकारो : तेनुघाट कोर्ट के जिला जज तृतीय राजेश सिन्हा की पत्नी रश्मि रेखा का मोबाइल फोन सेक्टर चार स्थित मारुति शोरूम के पास से चोरी हो गया. रश्मि रेखा अपनी कार से सिटी सेंटर आई थी.

कार को मारुति शोरूम के पास खड़ा कर खरीदारी करने गयी थी. कार में ही उनका मोबाइल था. जब वह खरीदारी कर लौटी तो कार से मोबाइल गायब मिला. घटना की सूचना जज के अनुसेवक राम बराईक मिश्रा ने बुधवार को सेक्टर-4 थाना को दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >