25 पेटी नकली शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार

पीरटांड़ : गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ पर पीरटांड़ थाना के पास रविवार की अल सुबह करीब तीन बजे पुलिस ने एक बोलेरो से नकली शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया. इस दौरान पुलिस ने जेवीएम का झंडा लगा बोलेरो से नकली शराब ढोने के खेल का भंडाफोड़ किया गया. पुलिस ने गिरफ्तार तीनों युवकों […]

पीरटांड़ : गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ पर पीरटांड़ थाना के पास रविवार की अल सुबह करीब तीन बजे पुलिस ने एक बोलेरो से नकली शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया. इस दौरान पुलिस ने जेवीएम का झंडा लगा बोलेरो से नकली शराब ढोने के खेल का भंडाफोड़ किया गया. पुलिस ने गिरफ्तार तीनों युवकों को जेल भेज दिया गया है.

इस संबंध में रविवार को पीरटांड़ थाना में प्रेस वार्ता कर डुमरी एसडीपीओ नीरज सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर शनिवार की रात गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ स्थित थाना के सामने बेरियर लगाकर वाहन चेकिंग की जा रही थी. इसी बीच जेएच09एडी-6781 नंबर की एक बोलेरो को रूकने का इशारा किया गया. इस पर वाहन पर सवार एक व्यक्ति जवानों के साथ दुर्व्यवहार करने लगा.
इसके बाद जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें से 25 पेटी नकली शराब मिली. शराब को जब्त कर लिया गया है. वहीं वाहन पर सवार राजू महतो, फिरोज अंसारी व अजय कुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
खुद को बता रहा था जेवीएम का मीडिया प्रभारी
एसडीपीओ ने बताया कि राजू महतो खुद को रामगढ़ के जेवीएम नगर मीडिया प्रभारी बता रहा था. गाड़ी के आगे जेवीएम नगर मीडिया प्रभारी रामगढ़ का बोर्ड एवं झंडा भी लगा था. बाद में राजू महतो ने कहा कि पुलिस से बचने के लिए उसने झंडा लगाया था, वह कोई नगर मीडिया प्रभारी नहीं है.
इसकी पुष्टी रामगढ़ झाविमो अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ने भी की. गिरफ्तार लोगों ने बताया कि तीनों युवक रांची के हैं. रांची से ही शराब लेकर देवघर जा रहे थे. शराब कारोबारियों में विकास पासवान का भी नाम सामने आया है. इधर वाहन बोकारो के उत्पल मोदक का बताया जा रहा है. मौके पर थाना प्रभारी उपेंद्र राय, अनीश पांडेय, झरी उरांव आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >