अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकरायी

पेटरवार : पेटरवार-कसमार पीडब्ल्यूडी पथ पर थाना क्षेत्र के बिंद्रावीर के पास बीती रात्रि करीब 12 बजे एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन (एमएच04ई एफ 5896) ने एक इमली पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी. इस कारण उक्त वाहन के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. बताया जाता है कि वाहन पेटरवार- कसमार के रास्ते […]

पेटरवार : पेटरवार-कसमार पीडब्ल्यूडी पथ पर थाना क्षेत्र के बिंद्रावीर के पास बीती रात्रि करीब 12 बजे एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन (एमएच04ई एफ 5896) ने एक इमली पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी. इस कारण उक्त वाहन के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

बताया जाता है कि वाहन पेटरवार- कसमार के रास्ते तेज गति से जा रहा था कि घटना स्थल के पास घुमावदार सड़क होने के कारण वाहन के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया. इससे दुर्घटना हुई. वाहन के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वाहन में सवार लोग घायल हुए कि नहीं इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है. घटना की सूचना पाकर पहुंचे पेटरवार के थाना प्रभारी विपिन कुमार ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है. गाड़ी किसकी थी और कहां जा रही थी, समाचार लिखे जाने तक जानकारी नहीं मिल पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >