बोकारो में बदलाव यात्रा ऐतिहासिक होगी : मंटू यादव

बोकारो : सेक्टर चार जाहेर गढ़ मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई. बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा : तीन सितंबर को बदलाव यात्रा सह आमसभा बोकारो में ऐतिहासिक होगी. बोकारो के तमाम कार्यकर्ता तैयारी में लग चुके हैं. मंटू यादव ने कहा : प्रदेश […]

बोकारो : सेक्टर चार जाहेर गढ़ मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई. बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा : तीन सितंबर को बदलाव यात्रा सह आमसभा बोकारो में ऐतिहासिक होगी. बोकारो के तमाम कार्यकर्ता तैयारी में लग चुके हैं. मंटू यादव ने कहा : प्रदेश की रघुवर सरकार में विकास कम और भ्रष्टाचार ज्यादा हुआ है.

सरकार भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा दे रही है. भाजपा सरकार में बेरोजगारी चरम पर है. बेरोजगार नौजवान रोजगार के लिए दूसरे प्रांत जा रहे हैं. मौके पर मनोज हेंब्रम, चंदू सिंह मुंडा, अजय हेंब्रम, कामेश्वर केवट, महेश मुंडा, अभिमन्यु मांझी, लालमोहन हेंब्रम, मिथुन मंडल, अशोक सोरेन, अर्जुन महतो, गुड्डू मांझी, युसूफ अंसारी, मुनमुन कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >