मिठाई दुकान में लगी आग तीन लाख का सामान नष्ट

चास : चीराचास पिकेट क्षेत्र के सिटी मॉल के पास राहुल होटल मिठाई दुकान में शनिवार की सुबह आग लग जाने से करीब तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया. हालांकि इस घटना से होटल में कार्यरत कोई भी कर्मी हताहत नहीं हुआ है. अगलगी से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल […]

चास : चीराचास पिकेट क्षेत्र के सिटी मॉल के पास राहुल होटल मिठाई दुकान में शनिवार की सुबह आग लग जाने से करीब तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया. हालांकि इस घटना से होटल में कार्यरत कोई भी कर्मी हताहत नहीं हुआ है. अगलगी से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था.
होटल संचालक तारकेश्वर साहू ने चास थाना को दिये आवेदन में कहा है कि होटल में सुबह चाय बनाने के क्रम में गैस सिलिंडर का पाइप लीक होकर फट गया. इससे आग पूरी दुकान में फैल गयी. आग बुझाने का निजी स्तर से प्रयास किया गया, लेकिन गैस सिलिंडर के कारण लोग सामने जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे. सूचना पर दमकल विभाग पहुंचकर करीब एक घंटे के प्रयास के बाद आग बुझाने में कामयाबी पायी.
होटल संचालक ने बताया : दो फ्रीज, दो एसी मिठाई शोकेस, 40 हजार रुपये की मिठाई, एल्यूमिनियम के बर्तन, इनवर्टर, बैटरी, एक मोबाइल व गल्ला में रखा करीब तीन हजार रुपये जलकर राख हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >