बोकारो : जिले में बिना निबंधन के चलने वाले नर्सिंग होम व निजी अस्पताल बंद होंगे. अभियान चला कर सभी निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम की जांच की जायेगी. निबंधन नहीं पाये जाने पर संस्थान को सील किया जायेगा. साथ ही संचालक पर विधिसम्मत कार्रवाई भी की जायेगी. जांच के लिए कमेटी का गठन अगली बैठक में किया जायेगा.
यह बातें सीएस डॉ एस मुर्मू ने कैंप दो स्थित सीएस कार्यालय कक्ष में मंगलवार को कार्यक्रम पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में कही. सीएस ने कहा कि हर हाल में निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम निबंधन कराएं. निबंधन प्रक्रिया चल रही है. ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सीएस ने कहा कि अल्ट्रासाउंड जांच घरों का भी औचक निरीक्षण किया जायेगा.
नियमानुसार नहीं चल रहे अल्ट्रासाउंड जांच घरों को सील किया जायेगा. साथ ही संचालक पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. बैठक में आरसीएच डॉ एस टुडू, डीटीओ डॉ बीपी गुप्ता, डीएलओ डॉ राजश्री रानी, इंदू भूषण, डीएएम अमित कुमार, डीडीएम कुमारी कंचन सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.
मातृ-शिशु सुरक्षा पर बैठक आज
कैंप दो स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में बुधवार को मातृ-शिशु सुरक्षा पर बैठक होगी. इसमें मातृ-शिशु मृत्यु दर पर चर्चा होगी. मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर प्रशिक्षण प्राप्त नर्स व स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी ली जायेगी. यह जानकारी सीएस डॉ एस मुर्मू ने दी.
रंगदारी के खिलाफ. उद्यमियों की मोर्चाबंदी बरकरार, 15वें दिन भी नहीं उठा बाघमारा की कोलियरियों से कोयला, उद्यमियों की एकजुटता से ‘रंगदारों का सरदार’ परेशान, जिला प्रशासन मूकदर्शक
