बोकारो जेनरल अस्पताल में अब प्राइवेट मरीजों का इलाज कराना हो गया सस्ता, 10000 रुपया की जगह अब 5500 में होगा एमआरआइ

बोकारो : बीएसएल द्वारा संचालित बोकारो जेनरल अस्पताल (बीजीएच) में प्राइवेट मरीजों का इलाज सस्ता हो गया है. बीजीएच प्रबंधन ने इलाज व जांच के लिए लगने वाले चार्ज को रिवाइज्ड कर काफी कम कर दिया है. लगभग 50 प्रतिशत की कटौती की गयी है. इससे अधिक-से-अधिक प्राइवेट मरीज लाभान्वित होंगे. एमआरआइ प्लेन ऑफ एनी […]

बोकारो : बीएसएल द्वारा संचालित बोकारो जेनरल अस्पताल (बीजीएच) में प्राइवेट मरीजों का इलाज सस्ता हो गया है. बीजीएच प्रबंधन ने इलाज व जांच के लिए लगने वाले चार्ज को रिवाइज्ड कर काफी कम कर दिया है. लगभग 50 प्रतिशत की कटौती की गयी है. इससे अधिक-से-अधिक प्राइवेट मरीज लाभान्वित होंगे.
एमआरआइ प्लेन ऑफ एनी पार्ट के लिए पहले 10,000 रुपया लगता था, अब मात्र 5,500 रुपया लगेगा. एमआरआइ कांट्रास्ट ऑफ एनी पार्ट के लिए 11,740 की जगह 7,500 रुपये का भुगतान करना होगा. सीसीयू का चार्ज भी प्रतिदिन 3,000 रुपया की जगह 2,500 हो गया है. मालूम हो कि बीजीएच में इलाज व जांच के लिए झारखंड, बिहार, बंगाल, ओड़िसा सहित कई राज्यों के मरीज आते हैं.
40 एकड़ में फैला है बोकारो जेनरल अस्पताल, यहां 910 बेड की है सुविधा
40 एकड़ में फैले अस्पताल में 910 बेड की सुविधा है. एक प्लांट मेडिकल सेंटर (ओएचएस) व सर्व स्वास्थ्य केंद्र है. बीएसएल के कर्मी/अधिकारी (सेवानिवृत्त भी) के अलावा बाहर के मरीजों को भी इलाज सुविधा दी जाती है.
मानक आइएसओ 9001:2000 प्राप्त इस अस्पताल में नर्सिंग स्कूल भी संचालित किया जाता है. अस्पताल को नेशनल बोर्ड ऑफ इग्जामिनेशन की ओर से आठ विशेषज्ञ क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनिंग के लिए मान्यता दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >