पेटरवार : पति ने पत्नी को टांगी से मार कर किया जख्मी

पेटरवार : पेटरवार थानांतर्गत चलकरी उत्तरी पंचायत के झुझको में सोमवार को सुबह सात बजे बलकू सिंह द्वारा अपनी पत्नी कलावती देवी को टांगी से मार कर जख्मी कर देने का एक मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत भुक्तभोगी महिला ने अपने पति बलकू सिंह के विरुद्ध पेटरवार थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की […]

पेटरवार : पेटरवार थानांतर्गत चलकरी उत्तरी पंचायत के झुझको में सोमवार को सुबह सात बजे बलकू सिंह द्वारा अपनी पत्नी कलावती देवी को टांगी से मार कर जख्मी कर देने का एक मामला प्रकाश में आया है.
इस बाबत भुक्तभोगी महिला ने अपने पति बलकू सिंह के विरुद्ध पेटरवार थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. भुक्तभोगी महिला ने बताया कि मेरे पति बलकु सिंह शराब की नशे की धुत हो कर हमेशा गाली-गलौज एवं मारपीट किया करता है. उसे पहले भी पंचायत प्रतिनिधियों ने कई बार समझाया था. बावजूद इस सबके सोमवार की सुबह सात बजे बलकू ने टांगी से मार कर उसे जख्मी कर दिया. इसके पूर्व भी आरोपी पति ने महिला का सिर फोड़ दिया था. पेटरवार पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >