नावाडीह : बोकारो जिला में बेरमो-डुमरी मुख्य मार्ग के नावाडीह थाना क्षेत्र के चपरी के पास ट्रककी चपेट में आने से बाईक सवार पति-पत्नी की मौत हो गयी. मृतक चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलो निवासी बताये जाते हैं. मृतक का नाम सरजू महतोऔरपत्नी का नाम मंजू देवी बताया गया है.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस केसाथ-साथ डुमरी के विधायक जगरनाथ महतो, बीस सूत्री के अध्यक्ष रणविजय सिंह, मुखिया सीमा देवी, कांग्रेस अध्यक्ष इमरान अंसारी भी घटनास्थल पर पहुंच गये.
नावाडीहके थाना प्रभारी भी दल-बल के साथ पहुंच गये. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया. दूसरी तरफ, मुआवजे की मांग पर फुसरो-नावाडीह मुख्य पथ को जाम कर रहे लोगों को आश्वासन दिया कि मृतक के अंतिम संस्कार के लिए 50-50 हजार रुपये एवं पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये दिये जायेंगे.
वाहन की बीमा राशि दिलाने का भी पुलिस ने आश्वासन दिया. तब जाकर करीब डेढ़ घंटा बाद लोगों ने जाम हटाया. इसके बाद मार्ग पर सुचारु रूप से आवागमन शुरू हो पाया. बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
