अर्द्धसैनिक बलों की भर्तियों में मिलेगी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवओं को प्राथमिकता : अभिषेक

54, 953 पदों पर निकली है बहाली 17 अगस्त से 17 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन महुआटांड़ : नक्सल प्रभावित इलाकों के युवाओं व युवतियों के लिए सुनहरा अवसर है. एसएससी (स्टाफ सेलेक्शन कमीशन) के माध्यम से विभिन्न अर्धसैनिक बलों में आरक्षक/ जीडी (सिपाही) के लिए निकली 54, 953 पदों पर बहाली में नक्सल […]

54, 953 पदों पर निकली है बहाली

17 अगस्त से 17 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन
महुआटांड़ : नक्सल प्रभावित इलाकों के युवाओं व युवतियों के लिए सुनहरा अवसर है. एसएससी (स्टाफ सेलेक्शन कमीशन) के माध्यम से विभिन्न अर्धसैनिक बलों में आरक्षक/ जीडी (सिपाही) के लिए निकली 54, 953 पदों पर बहाली में नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं व युवतियों को प्राथमिकता दी जायेगी. सीआइएसएफ ललपनिया यूनिट के प्रभारी इंग्ले अभिषेक ने यह जानकारी दी. कहा कि उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवा व युवतियां सीआइएसएफ, बीएसएफ, सीआरपीएफ, आइटीबीपी, एनआइए, एसएसएफ, एआर के लिए आवेदन कर सकते हैं. 17 अगस्त से ही आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 17 सितंबर है. पहले आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू हुई थी. 50 हजार से अधिक ने आवेदन भी किया था. लेकिन एसएससी की वेबसाइट में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से 28 जुलाई को ऑनलाइन आवेदन स्थगित कर दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >