बोकारो : बोकारो जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित एलिट ग्रुप सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में गुरुवार को दो सेमीफाइनल खेले गए. सेक्टर 12 स्थित जैप-4 मैदान में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में भर्रा इलेवन ने भर्रा फुटबॉल क्लब को एक गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. भर्रा इलेवन की ओर से तबरेज ने गोल किया.
दूसरे सेमीफाइनल में सेल फुटबॉल एकेडमी ने शिवांश झारखंड फुटबॉल क्लब 5 – 0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. विजेता टीम की ओर से अभय, अल्ताफ, मंगल, सिमिसप व कुणाल ने गोल किया. प्रतियोगिता का फाइनल 19 अगस्त को खेला जाएगा. मैच का संचालन निर्मल मांझी, बी एन देव, राजाबाबू अंसारी, मुरलीधर महतो ने की. मौके पर बोकारो जिला फुटबॉल संघ के सचिव महेंद्र प्रसाद, संयुक्त सचिव रणविजय ओझा, अमजल अंसारी, अरमान साह, रघुनाथ मुर्मू, रहमान आदि उपस्थित थे.
