एंबुलेंस से टक्कर के बाद कंटेनर ने मोटरसाइकिल को भी चपेट में ले लिया
चंद्रपुरा के सुजीत की घटनास्थल पर ही हुई मौत, उसके मौसेरे भाई ने भी बाद में तोड़ा दम
कंटेनर और एंबुलेंेस के चालक फरार
फुसरो : चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के मकोली नीचे धौड़ा के 21 वर्षीय सुजीत चौहान उर्फ ढिबरी (पिता स्व. सुरदीप चौहान) और उसके मौसेरे भाई 18 वर्षीय अजय चौहान की मौत गुुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में हो गयी.
घटना फुसरो-नावाडीह मुख्य मार्ग में बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत चपरी ढलान के पास शाम चार-पांच बजे के बीच हुई. एक कंटेनर (ट्रक) और एंबुलेंस की बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इसके बाद कंटेनर ने सुजीत की मोटरसाइकिल को कुचल दिया. सुजीत की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. अजय गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अनुमंडलीय अस्पताल फुसरो भेजा गया.
प्राथमिक उपचार के बाद उसे बोकारो रेफर कर दिया गया. बोकारो ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार कंटेनर (यूपी 78 बीटी 7821) फुसरो की ओर आ रहा था. संजीवनी केयर हॉस्पिटल पेटरवार की एंबुलेंस फुसरो से मकोली की ओर जा रही थी.
