पुलिस की पकड़ से 14 साल दूर था अमीनुल हक, स्थायी वारंट जारी होते ही साहिबगंज में गिरफ्तार

साहिबगंज में 14 साल से फरार चल रहे हत्या और मारपीट के आरोपी अमीनुल हक को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. न्यायालय से जारी स्थायी वारंट के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है.

साहिबगंज से इमरान की रिपोर्ट

साहिबगंज: साहिबगंज के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या सहित मारपीट के मामले में पिछले 14 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमीनुल हक के रूप में हुई है. वह लालबथानी कुलदीप सिंह टोला का रहने वाला है और उसके पिता का नाम सैयदुर रहमान बताया गया है.

न्यायालय से जारी था स्थायी वारंट

पुलिस के अनुसार, अमीनुल हक के खिलाफ न्यायालय से GR-613/12 के तहत स्थायी वारंट जारी था. आरोपी हत्या और मारपीट से जुड़े दो मामलों में वांछित था. मामला दर्ज होने के बाद से ही वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था.

न्यायालय से जारी स्थायी वारंट के आधार पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की. पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गयी.

14 साल बाद पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी करीब 14 वर्षों से फरार चल रहा था. लंबे समय से फरार रहने के बावजूद न्यायालय के स्थायी वारंट के आधार पर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की.

मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश पांडे ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आलोक में कार्रवाई करते हुए 14 वर्षों से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद उसे उचित मार्गरक्षी दल के साथ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी आरोपियों के खिलाफ अभियान को लेकर भी सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. बीते 5 सालों से झारखंड की सामाचार, खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. वर्तमान में प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के जिलों की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले वह साल 2023-24 में प्रभात खबर के खेल डेस्क की खबरें लिखा करते थे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >