चाईबासा : चाईबासा बाइपास में लग रहे जाम से निबटने में परिवहन विभाग पूरी तरह से विफल है. इसे लेकर वाहनों चालकों के बीच मारपीट होने लगी है. शनिवार को एक कार चालक ने ट्रक चालक बिहार के मोतीहारी निवासी मरियम राम की पिटाई कर दी. कार चालक ने घायल हालत में उसे मुफस्सिल पुलिस को सौंप दिया.
ट्रक चालक टाटा से बड़ाजामदा की ओर जा रहा था. कार चालक झींकपानी से जमशेदपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान टाटा कॉलेज मोड़ के पास घटना हुई. चाईबासा में सुबह 6 से रात दस बजे तक नो एंट्री होने के बावजूद बड़ाजामदा की ओर से माल लेकर आने वाली गाड़ियां चाईबासा बाइपास पर आकर सुबह से खड़ी हो जाती है.
इसके कारण सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह से बंद हो जाता है. दूसरे हिस्से पर आमने-सामने से गाड़ी आने पर निकलने का मार्ग नहीं बचता है. ऐसे में दोनों गाड़ी एक दूसरे पास करते समय ट्रक ने कार को हल्की टक्कर मार दी.
