फर्जी लाइसेंस बनाने के आरोप में छह गिरफ्तार
छतरपुर : छतरपुर में बड़े पैमाने पर फरजी तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड ,पैन कार्ड,आधार कार्ड आदि बनाये जा रहे हैं. इसकी सूचना मिलने पर छतरपुर पुलिस ने गुरुवार की शाम में छापामारी की. फरजी तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य तरह के कार्ड बनाने का आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया. […]
छतरपुर : छतरपुर में बड़े पैमाने पर फरजी तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड ,पैन कार्ड,आधार कार्ड आदि बनाये जा रहे हैं. इसकी सूचना मिलने पर छतरपुर पुलिस ने गुरुवार की शाम में छापामारी की. फरजी तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य तरह के कार्ड बनाने का आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया.
प्रशिक्षु आइपीएस विनीत कुमार बताया कि पुलिस ने छतरपुर की एसबीआइ शाखा के नीचले हिस्से की दुकान जायसवाल कंप्यूटर वर्ल्ड, आकाश मोबाइल व जेनरल स्टोर,धनवातरी शृंगार स्टोर ,बाजार में स्थित प्रकाश दीप फोटो स्टेट व जय माता दी मोबाइल दुकान में छापामारी की.इस दौरान पुलिस ने काफी संख्या में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस सहित कई फरजी दस्तावेज बरामद किया.
इसके बाद पुलिस ने दुकान के प्रोपराइटर विजय कुमार, विनय कुमार गुप्ता, लेस्लीगंज के मुकेश प्रसाद जायसवाल, रामगढ़ के वीरेंद्र कुमार बैठा, रुदवा के मुकुंद प्रसाद, नौडीहा के विजय कुमार को गिरफ्तार किया.
प्रशिक्षु आइपीएस ने बताया कि इन लोगों को जेल भेज दिया गया है. इनके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, सरकारी और अन्य जरूरी कागजातों का मशीन की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाये गये हैं. आइपीएस श्री कुमार ने बताया कि छापामारी के दौरान जायसवाल कंप्यूटर वर्ल्ड के मालिक मुकेश जयसवाल पुलिस को देखते ही अपनी कार से भागने लगा.पुलिस के जवानों ने उसे धर दबोचा. इसके बाद इसके बाद अन्य दुकानों की तलाशी ली गयी. छापामारी के दौरान कई कंप्यूटर ,लैपटॉप ,प्रिंटिंग मशीन सहित कई उपकरण आदि बरामद किया है. पुलिस ने मुकेश के कार को भी जब्त कर लिया है.
प्रशिक्षु आइपीएस ने बताया कि इस तरह के फर्जी दस्तावेज के कारोबार करने वालों का तार दिल्ली हरियाणा ,गुजरात ,छतीसगढ़ ,मध्य प्रदेश,बिहार सहित कई राज्यों से जुड़ी है. बड़े पैमाने पर स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस फरजी तरीके से बनाकर बेचा जाता है.उन्होंने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान फरजी लाइसेंस पाये जाने पर प्रशिक्षु आइपीएस ने मामले की जांच शुरू की.
पुलिस के जवान को सादे लिबास में जायसवाल की दुकान पर भेजा गया और कहा गया कि ड्राइविंग लाइसेंस बनाना है. दुकानदार ने मोटी रकम लेकर लाइसेंस बनाने की बात कही. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.