बैंक मैनेजर के घर से नकद, गहने की चोरी, सदर थाना क्षेत्र के देवराज अपार्टमेंट में हुई घटना

रांची : सदर थाना क्षेत्र के देवराज अपार्टमेंट में रहनेवाले आइसीआइसीआइ बैंक के मैनेजर प्रदीप कुमार रवि के फ्लैट का ताला तोड़ कर चोरों ने 40 हजार नकद और पांच लाख रुपये से अधिक मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली. घटना शुक्रवार दोपहर की है. इस दौरान प्रदीप अपने पुत्र को वैक्सीन दिलाने के […]

रांची : सदर थाना क्षेत्र के देवराज अपार्टमेंट में रहनेवाले आइसीआइसीआइ बैंक के मैनेजर प्रदीप कुमार रवि के फ्लैट का ताला तोड़ कर चोरों ने 40 हजार नकद और पांच लाख रुपये से अधिक मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली. घटना शुक्रवार दोपहर की है. इस दौरान प्रदीप अपने पुत्र को वैक्सीन दिलाने के लिए पत्नी के साथ सरला-बिरला स्कूल गये थे.
जब स्कूल से लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा देख हैरान रह गये. कमरे में प्रवेश करने पर उनकी पत्नी देखा कि अलमारी का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरे पड़े थे. इसके साथ जेवरात के डिब्बे खाली पड़े थे. चोरी किये गये गहने में कंगन, सोने की तीन चेन, पांच अंगूठी, दो लॉकेट, कान की बाली, हार का सेट और बिछिया सहित अन्य जेवरात शामिल हैं.
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जांच करने के लिए मौके पर पहुंची. सदर थाना प्रभारी दयानंद कुमार ने घटना की जांच के लिए डॉग स्कवॉयड और एफएसएल की टीम को बुलाया. लेकिन चोरी करनेवालों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा. प्रदीप के अनुसार वह गहने बैंक के लॉकर में रखते थे, लेकिन पर्व त्योहार की वजह से गहने बैंक से निकाल कर घर ले आये थे.
फ्लैट में काम करनेवाले पर संदेह
पुलिस के अनुसार जिन लोगों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, वे पहले से जानते थे कि प्रदीप परिवार के साथ कहीं गये हैं. इसके साथ ही फ्लैट में निर्माण कार्य और पेंट का काम भी चल रहा है. ऐसे में पुलिस को आशंका है कि कहीं घटना के पीछे काम करनेवालों की संलिप्तता तो नहीं है. पुलिस मामले में कारीगरों से भी पूछताछ कर रही है.
पुलिस के अनुसार करीब 10 दिन पूर्व एक युवक चोरी करने के उद्देश्य से अपार्टमेंट के कैंपस में घुसा था. इसकी सूचना मिलने पर उसे पूछताछ के लिए थाना लाया गया था. तब मैनेजर ने कहा था कि उनके घर चोरी नहीं हुई है. इसलिए वे शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहते हैं. इसलिए पुलिस ने युवक को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >