रांची : जमीन पर कब्जा करने की कोशिश, तोड़फोड़

रांची : बिरसा मुंडा बस स्टैंड के प्रवेश द्वार के नजदीक स्थित दीपिका तिग्गा की जमीन पर कुछ असमाजिक तत्वों की नजर है़ इस बाबत कटहर टोली निवासी दीपिका तिग्गा ने लोअर बाजार थाना में आवेदन दिया है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी. दीपिका तिग्गा ने दिये गये आवेदन में कहा है […]

रांची : बिरसा मुंडा बस स्टैंड के प्रवेश द्वार के नजदीक स्थित दीपिका तिग्गा की जमीन पर कुछ असमाजिक तत्वों की नजर है़ इस बाबत कटहर टोली निवासी दीपिका तिग्गा ने लोअर बाजार थाना में आवेदन दिया है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी.
दीपिका तिग्गा ने दिये गये आवेदन में कहा है कि दो जून को दिन के 11.40 बजे गुंगु टोली निवासी मंगल लकड़ा, अजित लकड़ा, सुषमा तिग्गा तथा अन्य 40-50 महिलाएं व 15-20 लड़के उनके घर में हथियार लेकर घुस आये और पीएमजीएसवाई के तहत बन रहे उनके निर्माणाधीन घर में तोड़फोड़ की. इस दौरान वे लोग साबल, कुदाल, हथौड़ा सहित घर के निर्माण में लगी सामग्री लूट कर ले गये. साथ ही वहां कमरे में ताला लगा दिया़ इस दौरान मंगल व अजित लकड़ा ने उनके साथ धक्का-मुक्की की.
साथ ही उन्हें घर व जमीन छोड़ कर नहीं जाने पर जान से मारने की धमकी दी़ दीपिका तिग्गा ने कहा कि उक्त लोग 26 जून को पुन: उनकी जमीन पर आये और फिर तोड़फोड़ की. इसकी भी शिकायत पुलिस से की गयी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इधर, लोअर बाजार थाना द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं किये जाने पर पीड़िता ने एसएसपी को भी आवेदन देकर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है़
इधर, इस संंबंध में लोअर बाजार थाना प्रभारी सुमन कुमार सिन्हा ने कहा कि पुल निर्माण के लिए अधिग्रहण के समय दीपिका तिग्गा का घर टूट गया है. वह अधिग्रहित जमीन के पीछे घर बना रही थी, लेकिन वह जमीन किसी और का है़ इसलिए दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया. पुलिस ने वहां धारा-144 की तहत कार्रवाई की है और किसी प्रकार के निर्माण पर रोक लगा दिया है. सीओ से जमीन की जांच और इसकी नापी का आग्रह किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >