कल्पना मुर्मू सोरेन जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी समीर मोहंती के समर्थन में पांच चुनावी जनसभा को करेंगी संबोधित

जमशेदपुर: झामुमो व इंडिया गठबंधन ने जमशेदपुर संसदीय सीट को अपने कब्जे में लेने के लिए सारी ताकतें झोंक दी है. संसदीय क्षेत्र में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने प्रत्याशी समीर मोहंती के समर्थन कई जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं. अब पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन शहर से लेकर गांव तक […]

जमशेदपुर: झामुमो व इंडिया गठबंधन ने जमशेदपुर संसदीय सीट को अपने कब्जे में लेने के लिए सारी ताकतें झोंक दी है. संसदीय क्षेत्र में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने प्रत्याशी समीर मोहंती के समर्थन कई जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं. अब पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन शहर से लेकर गांव तक में हुंकार भरेंगी. कल्पना मुर्मू सोरेन 21 मई को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में समीर मोहंती के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी. वह हवाई मार्ग से दोपहर 1:30 बजे सोनारी हवाई अड्डे पहुंचेगी और सीधे बिष्टुपुर गोपाल मैदान में आयोजित जनसभा में शामिल होंगी. यहां चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद 3:45 बजे हवाई मार्ग से रांची के लिए उड़ान भरेंगी. दूसरे दिन 22 मई को पुन: जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के बोड़ाम प्रखंड के हाटतोला मैदान में हवाई मार्ग से दोपहर 12 बजे पहुंचेगी और चुनावी सभा को संबोधित करेंगी. यहां चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद दोपहर 12:40 बजे चाकुलिया के लिए रवाना होंगी. चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत के रसपाल मैदान में दोपहर 1 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी. चाकुलिया के बाद कल्पना मुर्मू सोरेन डुमरिया प्रखंड अंतर्गत के कुमड़ाशोल फूटबॉल मैदान में दोपहर 2 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी. इस तरह जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र में 22 मई को कल्पना मुर्मू सोरेन तीन-तीन चुनावी जनसभा को संबोधित कर जनता से प्रत्याशी समीर माेहंती को तीर धनुप चुनाव चिह्न पर मुहर लगाकर विजयी दिलाने की अपील करेंगी. 23 मई को कल्पना मुर्मू सोरेन का चुनावी जनसभा है. वह दोपहर 11:30 बजे हवाई हवाई मार्ग से घाटशिला स्थित डाहीगोड़ा सर्कस मैदान में पहुंचेगी और चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी.
अरविंद केजरीवाल 21 मई को आयेंगे
जमशेदपुर. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 21 मई को बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में जमशेदपुर सीट से झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. इसमें झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल होंगे. इसके साथ इंडिया गठबंधन के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी चुनावी जनसभा में शिरकत करेंगे. चुनावी को जनसभा को देखते हुए झामुमो जिला समिति तैयारी पर जुट गयी है. इसके लिए शुक्रवार को जिला कमेटी की एक बैठक भी हुई. जिसमें चुनावी जनसभा को सफल बनाने के लिए रणनीति बनायी गयी है और नेताओं व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गयी.
कब, कहां होगा चुनावी जनसभा
21 मई – बिष्टुपुर गोपाल मैदान में, समय-दोपहर 1:40 बजे
22 मई-बोड़ाम प्रखंड के हाटतोला मैदान में 12 बजे, चाकुलिया प्रखंड के रसपाल मैदान में 1 बजे एवं डुमरिया प्रखंड कुमड़ाशोल फूटबॉल मैदान में 2 बजे
23 मई- घाटशिला के डाहीगोड़ा सर्कस मैदान में दोपहर 11:30 बजे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Dashmat Soren

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >