धनबाद : टुंडी राजपरिवार के एक युग का अंत, राजमाता विद्यावती देवी का निधन

धनबाद जिले के टुंडी की राजमाता विद्यावती देवी (72) का निधन गुरुवार अलसुबह हो गया. वह टुंडी के अंतिम राजा रावणेश्वर प्रसाद सिंह की पत्नी थीं.

टुंडी (धनबाद) चंद्रशेखर सिंह : धनबाद जिले के टुंडी की राजमाता विद्यावती देवी (72) का निधन गुरुवार अलसुबह हो गया. वह टुंडी के अंतिम राजा रावणेश्वर प्रसाद सिंह की पत्नी थीं. राजा का निधन दो दशक पूर्व हो गया था. विद्यावती देवी गिरिडीह के देवरी प्रखंड के हीरोडीह थाना अंतर्गत किसगो गांव के श्यामसुंदर नारायण सिंह की बेटी थीं.

रानी की हैं तीन पुत्रियां, तीनों का हो चुका है विवाह

रानी को तीन पुत्रियां कविता, सविता और रीना हैं. तीनों पुत्रियों का विवाह हो गया है. फिलहाल बड़े दामाद देवेंद्र नारायण सिंह यहीं रहते हैं. राजवंश को कोई पुत्र नहीं है. इस तरह रानी के निधन के बाद एक युग का अंत हो गया.

Also Read : धनबाद : टुंडी में मछली कारोबारी की गोली मारकर हत्या

टुंडी राज का इतिहास 400 वर्ष से भी अधिक पुराना

टुंडी का साम्राज्य सारवां (देवघर) तक फैला था. सारवां स्टेट राजा रावणेश्वर प्रसाद सिंह के पिता राजा रणविजय नारायण सिंह को भागलपुर स्थित लक्ष्मीपुर स्टेट से दहेज के रूप में मिला था. टुंडी राज की स्थापना का इतिहास 400 वर्ष से भी अधिक पुराना है. इसकी स्थापना की कहानी अयोध्या राज से जुड़ी हुई है. अयोध्या से पुरी पर्यटन के लिए तीन भाई एक साथ निकले थे. यात्रा के क्रम में टुंडी पहुंचे. यहां कुछ दिनों तक विश्राम किया. यहां तब कोल-भील का राज था.

टुंडी के प्राकृतिक सौंदर्य ने मोहा राजकुमारों का मन

यहां की प्राकृतिक सुंदरता व बराकर नदी की कलकल धारा ने राजकुमारों का मन मोह लिया. तीनों भाइयों में ज्येष्ठ दीपपाल सिंह ने यहां अपना राज स्थापित करने की इच्छा जाहिर की. तीनों भाइयो ने कोल-भील से संबंध स्थापित कर तत्कालीन किलेदार, जो काशीपुर महाराज के अधीन था. उनका निवास स्थान गुवाकोला में था, को युद्ध में पराजित कर अपना राज स्थापित किया.

Also Read : नववर्ष के जश्न में डूबा धनबाद, शहर के क्लब और होटल में हुए रंगारंग कार्यक्रम

वापस लौटना पड़ा काशीपुर महाराज को

जब काशीपुर महाराज को इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने प्रतिकार किया पर विफल रहे. काशीपुर महाराजा को वापस लौटना पड़ा. दूसरे भाई नंद कुमार सिंह साधु बन गये और तीसरे भाई मयूरभंज (ओडिशा) चल गये और वहां राज स्थापित किया. राजा दीप पाल सिंह के पुत्र इंद्रजीत सिंह ने वर्तमान टुंडी प्रखंड के मोहनाद (महाराजगंज) के पास अपना गढ़ बनाया. वहीं के राजाबांध और रानीबांध इसके उदाहरण हैं.

राजा बैकुंठ नारायण सिंह ने धरमपुर को बनायी अपनी राजधानी

राजा दीपपाल सिंह के दसवें पुश्त के राजा बैकुंठ नारायण सिंह ने अपनी राजधानी बराकर नदी किनारे धरमपुर को बनाया. बैकुंठ नारायण सिंह के पुत्र हुए राधा मोहन सिंह. कहा जाता है कि किसी कारण से बैकुंठ नारायण सिंह ने अपने पुत्र को श्राप दे दिया था कि वह राज सत्ता से वंचित रहेगा. जैसे ही राधा मोहन सिंह को गद्दी पर बैठाया गया, तो उनकी मृत्यु हो गयी. तब राधा मोहन के पुत्र लक्ष्मीनारायण सिंह को आनन-फानन में राजगद्दी पर बैठाया गया.

Also Read : धनबाद : पूर्वी टुंडी में कांशीराम के बाद दूसरे राष्ट्रीय स्तर के नेता राहुल गांधी का हो रहा आगमन

लक्ष्मीनारायण सिंह हुए टुंडी वंश के सबसे प्रतापी राजा

इसी बीच राज परिवार ने अपना गढ़ टुंडी में बना लिया. राजा लक्ष्मीनारायण सिंह इस वंश के सबसे प्रतापी राजा हुए. उसके कारण बाइसी चौरासी राजा ने उन्हे अपना सभापति बनाया और उस पद पर वह जीवन पर्यंत रहे. उनके पुत्र रणविजय नारायण सिंह हुए, जिन्हें टिकैत पद से विभूषित किया गया.

राजमाता के निधन पर विधायक ने जताया शोक

इसी वंश के अंतिम राजा रावणेश्वर प्रसाद सिंह हुए. उनका जन्म 15 जनवरी 1942 को सारवां में हुआ और निधन 15 जनवरी 2002 को टुंडी में हुआ था. विद्यावती देवी उन्हीं की पत्नी थीं. इस वंश का राज टुंडी से लेकर देवघर तक फैला था. टुंडी की राजमाता के निधन पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने शोक जताया है. कहा कि रांची में रहने के कारण सशरीर मौजूद नहीं हो सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >