मूसलाधार बारिश, तूफान से तबाही… 24 घंटों में बदला दिल्ली-एनसीआर का मौसम, 5 दिनों तक दिखेगा रौद्र रूप

Storm Heavy Rain Alert: दिल्ली में अगले एक सप्ताह तक बारिश और तेज हवा या आंधी का दौर जारी रह सकता है. शुक्रवार को दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में भारी बारिश के साथ तेज हवा चली. मौसमी गतिविधियों के कारण 4 लोगों की मौत हो गई. आईएमडी का अनुमान है कि इस सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है.

Storm Heavy Rain Alert: मई महीने की शुरुआत में ही दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है. शुक्रवार सुबह दिल्ली एनसीआर में जोरदार बारिश हुई. गरज-चमक के साथ तेज हवा भी चली. बारिश और आंधी ने भीषण गर्मी से दिल्ली को लोगों को राहत दी, हालांकि कई जगहों पर यह आफत की बरसात भी साबित हुई है. दिल्ली में शुक्रवार सुबह भारी बारिश के कारण नजफगढ़ इलाके में एक मकान ढहने से तीन बच्चों और एक महिला की मौत हो गई. खराब मौसम के कारण विमान परिचालन भी प्रभावित हुआ. भारत मौसम विभाग ने मौसम के अचानक बदलने के कारण दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

70 से 80 KM/H की रफ्तार से हवा

दिल्ली की सफदरजंग मौसम केंद्र ने सुबह के तीन घंटों में ही दिल्ली- एनसीआर में 77 मिमी बारिश होने की रिपोर्ट दर्ज की. इनमें लोधी रोड में 78 मिमी, पालम में 30 मिमी, नजफगढ़ में 19.5 मिमी और पीतमपुरा में 32 मिमी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है. विभाग ने कई और इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना है.

इस पूरे सप्ताह तल्ख रहेगा मौसम

स्काईमेट वेदर के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में इस पूरे सप्ताह मौसम का ऐसा ही रूप रह सकता है. 5 से 7 मई तक दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. अनुमान है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है इसके कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदलेगा. दिल्ली-एनसीआर में भी इसका असर दिखाई देगा. आईएमडी ने खराब मौसम को लेकर चेतावनी भी जारी की है. विभाग ने लोगों से बारिश और तेज हवा के दौरान एहतियातन घर के अंदर रहने, पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचने, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग हटाने और जल निकायों व उन वस्तुओं से दूर रहने की सलाह दी है जिससे करंट लग सकता है.

एक्टिव होने वाले हैं दो-दो पश्चिमी विक्षोभ

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ असर डालेगा. इसके करीब तीन दिनों के बाद एक और सिस्टम आने की संभावना है, जिससे मई के पहले सप्ताह तक मौसम सक्रिय बना रहेगा. रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में मई महीने के पहले सप्ताह में तेज हवा के साथ बारिश का दौर चलेगा. इससे तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है. अनुमान है कि मई के पहले सप्ताह में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहेगा और बीच-बीच में आंधी-तूफान और बारिश भी देखने को मिलती रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >