Rohini Assembly Election Result 2025: रोहिणी में BJP ने AAP को हराया

Rohini Vidhan Sabha Chunav Result 2025: रोहिणी निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर विजेंद्र गुप्ता ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज किया है.

Rohini Assembly Election Result 2025: रोहिणी निर्वाचन क्षेत्र में इस बार बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला था. इस बार यहां से बीजेपी ने विजेंद्र गुप्ता, आम आदमी पार्टी ने प्रदीप मित्तल और कांग्रेस ने सुमेश गुप्ता को मैदान में उतारा था. पिछले दो चुनाव से यहां बीजेपी के उम्मीदवार को जीत मिल रही है और यह सिलसिला इस बार भी जारी रखा और विजेंद्र गुप्ता ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज किया है.

उम्मीदवारों के नाम

उम्मीदवारपार्टी वोट
प्रदीप मित्तलआप32549 
विजेन्द्र गुप्ताबीजेपी70365 
सुमेश गुप्ताकांग्रेस 3765 
हर्षद चड्ढाBahujan Samaj Party197 
अभिषेकJai Maha Bharath Party118 
अमित सैनी Jan Samuh Party92 
नरेंद्र सिंह पंवार Independent54  
राजबीरIndependent62 

2025 चुनाव के उम्मीदवार

2025 के विधानसभा चुनाव में यहां से कुल 8 उम्मीदवार मैदान में हैं. हालांकि यहां से कुल 21 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था. जिसमें कुल ने अपना नाम वापस ले लिया और कुछ के आवेदन को खारिज कर दिया गया.
बीजेपी – विजेंद्र गुप्ता
आम आदमी पार्टी – प्रदीप मित्तल
कांग्रेस – सुमेश गुप्ता
बहुजन समाज पार्टी – हर्षद चड्ढा
जय महा भारत पार्टी – अभिषेक
जन समूह पार्टी – अमित सैनी
स्वतंत्र – नरेन्द्र सिंह पंवार और राजबीर

रोहिणी सीट का ऐसा रहा इतिहास

रोहिणी विधानसभा चुनाव में पिछले दो चुनाव से बीजेपी का कब्जा रहा है. 2008 के चुनाव में यहां से बीजेपी के उम्मीदवार जय भगवान अग्रवाल को जीत मिली थी. जबकि 2013 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने इस सीट को बीजेपी से छीन लिया और यहां से राजेश गर्ग को जीत मिली थी. लेकिन 2015 के चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता ने वापसी की और शानदार जीत दर्ज की. उसके बाद 2020 के चुनाव में भी विजेंद्र गुप्ता को जीत मिली और लगातार दूसरी बार विधायक बने.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >