झारखंड कैडर के राजीव कुमार बने नये चुनाव आयुक्त

झारखंड कैडर के राजीव कुमार बने नये चुनाव आयुक्त

नयी दिल्ली : पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है. वह अशोक लवासा का स्थान लेंगे. लवासा ने मंगलवार को चुनाव आयुक्त के पद से अपना इस्तीफा राष्ट्रपति भवन को भेज दिया था.

राजीव कुमार 1984 बैच के झारखंड कैडर के सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी हैं. कुमार के पास सार्वजनिक नीति और प्रशासनिक क्षेत्र का 30 साल से ज्यादा का अनुभव है.

कुमार को पिछले साल जुलाई में वित्त सचिव नियुक्त किया गया था और इस साल फरवरी में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >