किसानों का दिल्ली चलो मार्चः राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर निकलने से पहले जान लें यह ट्रैफिक एडवाइजरी

किसानों के दिल्ली चलो मार्च को देखते हुए पुलिस अलर्ट हो गई है. किसानों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने सीमाओं पर बैरिकेड लगा दिए हैं. साथ ही सीमाएं भी सील कर रही है. वहीं, आम लोगों को कम से कम परेशानी हो इसके लिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है.

किसान यूनियनों के मंगलवार को प्रस्तावित दिल्ली चलो मार्च से पहले दिल्ली और हरियाणा की पुलिस अलर्ट मोड पर है. दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है. दिल्ली यातायात पुलिस ने यूपी से दिल्ली में ट्रैक्टर, ट्रॉली, बस, ट्रक समेत अन्य वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर फिलहाल रोक लगा दी है.  दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर, चिल्ला बॉर्डर, लोनी बॉर्डर, रजोकरी बॉर्डर, कापसहेड़ा बॉर्डर समेत कई और जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि सिंघु बॉर्डर पर 12 फरवरी से वाणिज्यिक वाहनों के लिए और 13 फरवरी से सभी प्रकार के वाहनों के लिए यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लगाया जाएगा. न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक एडवाइजरी में कहा गया है कि दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाला ट्रैफिक अक्षरधाम मंदिर के सामने पुश्ता रोड या पटपड़गंज रोड या मदर डेयरी रोड होते हुए आईएसबीटी आनंद विहार की ओर जा सकती है. दिल्ली पुलिस ने कहा है कि टिकरी बॉर्डर के आसपास भी डायवर्जन रहेगा.

इन रूटों पर किया जा सकता है डायवर्ट
दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी में कहा गया है कि सोनीपत, पानीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र की तरफ जाने वाली इंटरस्टेट बसों को कश्मीरी गेट बस अड्डे से  मजनूं का टीला, सिग्नेचर ब्रिज, खजूरी चौक और लोनी बॉर्डर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा. वहीं दिल्ली से बहादुरगढ़, रोहतक की तरफ जाने के लिए आउटर रिंग रोड पर मुकरबा चौक से मधुबन चौक, भगवान महारी रोड की तरफ भेजा जाएगा.  ट्रैफिक एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि रोहतक रोड से बहादुरगढ़, रोहतक समेत अन्य इलाकों में जाने वाले भारी और वाणिज्यिक वाहनों और ट्रकों को नजफगढ़ झरोदा सीमा के माध्यम से हरियाणा में प्रवेश करने के लिए नांगलोई चौक से नजफगढ़ नांगलोई रोड पर जाना होगा.

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में धारा 144 लागू
आज यानी रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर-पूर्वी जिले में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई. पुलिस को प्रदर्शनकारियों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए सभी प्रयास करने का निर्देश दिया गया. गौरतलब है कि इससे पहले साल 2020-21 में किसानों के आंदोलन स्थलों में से एक गाजीपुर बॉर्डर पर भी अवरोधक लगाए गए हैं और पुलिस की जांच तेज कर दी गई है. उत्तर पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त जॉय तिर्की ने अपने आदेश में कहा है कि किसी को भी कानून-व्यवस्था की स्थिति का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

Also Read: किसानों की राह में कील-कांटे बिछाना अमृतकाल या अन्यायकाल… प्रियंका गांधी ने सरकार पर बोला जोरदार हमला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >