दिल्ली- एनसीआर के आसमान पर दिखा डबल रेनबो, तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बाद अब मौसम साफ होने लगा है. दिल्ली - एनसीआर में एक साथ दो रेनबो दिखायी दिये हैं, जी हां एक साथ दो रेनबो जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

नयी दिल्ली : दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बाद अब मौसम साफ होने लगा है. दिल्ली – एनसीआर में एक साथ दो रेनबो दिखायी दिये हैं, जी हां एक साथ दो रेनबो जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

कुछ दिनों पहले दिल्ली में भारी बारिश की जलजमाव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल थीं. बारिश की वजह से कई इलाकों में नुकसान पहुंचा था.दिल्ली- एनसीआर में कई जगह पर जलजमाव की वजह से रास्ता जाम था.

अभी भी दिल्ली में कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति है. इन सभी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी लेकिन भारी बारिश के बाद डबल रेनबो की तस्वीर सुखद है, अब सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर खूब वायरल हो रही है. कुछ तस्वीरें हम भी सोशल मीडिया से आपके लिए लेकर आयें हैं

Posted By – Pankaj Kumar Pathak

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >