Delhi Traffic Advisory: 13 अगस्त को इन सड़कों पर निकलने से बचें, स्वतंत्रता दिवस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली यातायात पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत 13 अगस्त को होने वाली ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ के लिए बंद की जाने वाली सड़कों और वैकल्पिक मार्गों के संबंध में एक परामर्श जारी किया है.

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जो एडवाइजरी जारी की है, उसके अनुसार नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और इसकी लिंक रोड, राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड और आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर तक आउटर रिंग रोड यह आठ मोटरमार्ग मंगलवार तड़के चार बजे से सुबह 11 बजे तक बंद रहेंगे.

इन मार्गों में प्रवेश करने से बचने की सलाह

परामर्श में कहा गया है कि अभ्यास के लिए बिना पार्किंग ‘लेबल’ वाले वाहनों को सी-हेक्सागन, इंडिया गेट, कॉपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, डब्ल्यू प्वाइंट, ए प्वाइंट तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बीएसजेड मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, जेएल नेहरू मार्ग, निजामुद्दीन खत्ता और आईएसबीटी कश्मीरी गेट के बीच रिंग रोड तथा निजामुद्दीन खत्ता से सलीमगढ़ बाईपास होते हुए आईएसबीटी कश्मीरी गेट तक बाहरी रिंग रोड पर इन मार्गों में प्रवेश करने से बचना चाहिए.

ये मार्ग रहेंगे बंद

पूर्व-पश्चिम ‘कॉरिडोर’ में एनएच-24, निजामुद्दीन खत्ता, बारापुला रोड के वैकल्पिक मार्गों – रिंग रोड पर एम्स फ्लाईओवर के नीचे, निजामुद्दीन खत्ता, रिंग रोड, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, पृथ्वीराज रोड और सफदरजंग रोड आदि पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा. शांति वन की ओर जाने वाला पुराना लोहे का पुल और गीता कॉलोनी पुल भी बंद रहेगा.

इन मार्गों का कर सकते हैं इस्तेमाल

उत्तरी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, 11 मूर्ति, मदर टेरेसा क्रिसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुइयां रोड और रानी झांसी रोड के वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकते हैं.

ये मार्ग खुले रहेंगे

परामर्श में कहा गया है कि रिंग रोड तक पहुंचने के लिए डीएनडी, एनएच-24 (एनएच-9), युधिष्ठिर सेतु, सिग्नेचर ब्रिज और वजीराबाद ब्रिज खुले रहेंगे.

मालवाहक वाहनों की आवाजाही इन दिनों बंद

निजामुद्दीन और वजीराबाद पुल के बीच मालवाहक वाहनों की आवाजाही 12 अगस्त की मध्य रात्रि से 13 अगस्त की सुबह 11 बजे तक बंद रहेगी. परामर्श में कहा गया है कि इस अवधि के दौरान महाराणा प्रताप आईएसबीटी और सराय काले खां आईएसबीटी के बीच अंतरराज्यीय बसों को भी अनुमति नहीं दी जाएगी.

डीटीसी बस सहित सिटी बसें 12 अगस्त की मध्यरात्रि से 13 अगस्त को सुबह 11 बजे तक संचालित नहीं होंगी

परामर्श में कहा गया है कि दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) द्वारा संचालित बसों सहित सिटी बसें 12 अगस्त की मध्यरात्रि से 13 अगस्त को सुबह 11 बजे तक रिंग रोड पर संचालित नहीं होंगी और रिंग रोड पर आईएसबीटी से एनएच-24 (एनएच-9), एनएच टी-पॉइंट के बीच भी नहीं चलेंगी तथा वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करेंगी. परामर्श के अनुसार, पूर्व, उत्तर, मध्य, पश्चिम, दक्षिण से आने वाली तथा बहादुर शाह जफर मार्ग, तिलक मार्ग, सुभाष मार्ग, अखाड़ा चंदगी राम और हजरत निजामुद्दीन ब्रिज के बीच रिंग रोड का उपयोग करने वाली बसों को इन हिस्सों से बचने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने का निर्देश दिया गया है.

Also Read: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने से जुड़े मामले में सुनवाई टली, कोर्ट ने CBI को 27 अगस्त तक का दिया समय

स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने वाले लोगों के लिए गाइडलाइन जारी

स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने वाले लोगों को कैमरा, दूरबीन, कार की रिमोट कंट्रोल वाली चाबियां, छाते, हैंडबैग, ब्रीफकेस, ट्रांजिस्टर, सिगरेट लाइटर, टिफिन बॉक्स, पानी की बोतलें, लंच बॉक्स आदि न लाने की सलाह दी जाती है. परामर्श में कहा गया है कि पैराग्लाइडर, पैरा-मोटर्स, हैंग ग्लाइडर, यूएवी, माइक्रो-लाइट एयरक्राफ्ट, रिमोट से संचालित एयरक्राफ्ट, हॉट एयर बैलून, क्वाडकॉप्टर या एयरक्राफ्ट से पैरा जंपिंग जैसी गतिविधियां 15 अगस्त तक दिल्ली के अधिकार क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेंगी.

शरद पवार ने की बांग्लादेश चीफ की तारीफ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >