Delhi Rains: दिल्ली में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, खूब बरसेंगे बादल

Delhi Rains: देशभर में भारी बारिश का दौर जारी है. हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा जैसे राज्यों में लगातार बारिश हो रही है. दिल्ली में भी पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है, जिससे जगह-जगह पर जलभराव की समस्या बन गई है.

Delhi Rains: भारतीय मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. आईएमडी के अनुसार आज शाम तब भारी बारिश होगी. इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली में रविवार को सुबह भी हुई बारिश

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में रविवार सुबह बारिश हुई, जिससे कुछ इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 2.9 मिलीमीटर बारिश हुई. आईएमडी ने बताया कि रविवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. दिल्ली यातायात पुलिस ने छावला स्टैंड के पास जलभराव और तीन क्लस्टर बस के खराब होने के कारण नजफगढ़ फिरनी रोड पर यातायात प्रभावित होने की जानकारी दी.

Also Read: सुल्तानगंज से देवघर जा रहे कांवरिया की करंट लगने से मौत, बस की छत पर कांवर रखने के दौरान चपेट में आया

दिल्ली में सोमवार को भी बारिश की संभावना

आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने कहा, पिछले कुछ दिनों से उत्तर पूर्वी राजस्थान और दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक सर्कुलेशन बना हुआ है और इसकी वजह से उत्तर पश्चिमी इलाके में बारिश हो रही है. कल पूर्वी राजस्थान में 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश हुई. आज भी पूर्वी राजस्थान में 12-19 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है. पंजाब, हरियाणा, हिमाचल उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में 12-20 सेंटीमीटर बारिश होने का अनुमान है. हमने राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. दक्षिण के राज्यों, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में भी आने वाले दिनों में भारी बारिश होगी. दिल्ली एनसीआर में आज और कल हल्की से मध्यम बारिश होगी.

बिहार में दरवाजे तक पहुंची नदियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >