Delhi News: इंद्रलोक में बवाल के बाद दिल्ली पुलिस का एक्शन, आरोपी पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली का एक वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया है.

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली इंद्रलोक इलाके का एक वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन में आ गई और आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया है. दरअसल आज यानी शुक्रवार को दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में जब लोग शुक्रवार को सड़क पर जुमे की नमाज अदा रहे थे उस समय आरोपी पुलिसकर्मी ने लोगों से आपत्तिजनक व्यवहार किया था. पुलिसकर्मी की अभद्रता वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में पुलिसकर्मी नमाज अदा कर रहे लोगों को लात मारता नजर आ रहा है.

दिल्ली पुलिस ने किया सस्पेंड

घटना को लेकर वहां मौजूद लोगों ने इसका जोरदार विरोध किया. सड़क पर पुलिसकर्मी के ऐसे व्यवहार पर बवाल भी हुआ. वहीं, दिल्ली पुलिस ने भी आरोपी पुलिसकर्मी पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया है. डीसीपी नॉर्थ मनोज कुमार मीणा ने घटना को लेकर कहा कि वायरल वीडियो में दिख रहे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. पुलिस चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है. अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य हो गई है. यातायात खोल दिया गया है.

स्थानीय लोगों ने कर दिया था सड़क जाम

वहीं इंद्रलोक इलाके में सड़क पर नमाज अदा कर रहे कुछ लोगों को कथित तौर पर लात मारने वाले उपनिरीक्षक को शुक्रवार को निलंबित कर दिया. वहीं, घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया था. जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया. वहीं, ऐहतियातन इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बता दें इस कथित घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजा वायरल हुआ था.

क्या है पूरा मामला

बता दें, कथित वीडियो में देखा जा सकता है कि एक उपनिरीक्षक सड़क पर नमाज पढ़ते हुए लोगों को लात मार रहा है. पुलिस उपायुक्त (उत्तर) एम के मीणा ने कहा, “आज हुई घटना में, वीडियो में दिख रहे पुलिस चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा रही है.” मीणा ने कहा कि घटना के संज्ञान के आते ही पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी थी. एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले दिन में, डीसीपी ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. भाषा इनपुट से साभार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >