दिल्ली में बेकाबू थार ने दो को रौंदा, एक की मौके पर मौत, घंटों सड़क पर पड़ा रहा शव

Delhi News: दिल्ली में एक तेज रफ्तार थार ने दो लोगों को कुचल दिया. इस घटना में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है. जिस जगह यह घटना घटी वह राष्ट्रपति भवन से सिर्फ दो किलोमीटर की दूरी पर है. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की कार्रवाई अभी जारी है.

Delhi News: दिल्ली के चाणक्यपुरी थाना इलाके से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. जहां 10 अगस्त की सुबह एक थार गाड़ी चालक ने 2 लोगों को कुचल दिया. जिस जगह यह घटना घटी वह राष्ट्रपति भवन से सिर्फ दो किलोमीटर की दूरी पर है. इस घटना में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ. पीड़ित को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां अभी उसका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. 

बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की इस घटना में मौत हुई वह सड़क पर पैदल जा रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार में चलती हुई थार गाड़ी आई और उससे टक्कर मार दी. इसके बाद थार डिवाइडर से जा टकराई. जिससे गाड़ी के सामने वाले पहिए खुल गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि हादसे के 1 घंटे बाद तक व्यक्ति का शव रास्ते पर ही पड़ा रहा. 

चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि घटना 11 मूर्ति के पास हुई. तेज रफ्तार से आ रही थार ने 2 लोगों को टक्कर मार दी. ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है. आगे उन्होंने बताया कि गाड़ी में अंदर से शराब की बोतलें भी मिली हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़े: Aaj Ka Mausam : 10 अगस्त को होगी भारी बारिश, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

यह भी पढ़े: Uttar Pradesh: वाराणसी के आत्मविश्वेश्वर महादेव मंदिर में लगी भीषण आग, पुजारी समेत 7 श्रद्धालु झुलसे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >