Delhi New CM: सस्पेंस खत्म, रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री, विधायक दल की नेता चुनी गईं

Delhi New CM: दिल्ली के नये मुख्यमंत्री के नाम से पर्दा उठ चुका है. रेखा गुप्ता दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री होंगी. विधायक दल की बैठक में उनके नाम की घोषणा की गई.

Delhi New CM: रेखा गुप्ता दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री होंगी. उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. पार्टी की दिल्ली इकाई के कार्यालय में बीजेपी विधायक दल की बैठक में सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने रेखा गुप्ता के नाम पर अपनी सहमति दी. विधायक दल का नेता चुनने के लिए पार्टी ने रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया था. विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव प्रवेश वर्मा ने रखा. आशीष सूद और विजेंद्र गुप्ता ने प्रस्ताव का समर्थन किया. रेखा गुप्ता शालीमार बाग से जीतकर विधायक बनी हैं. उन्होंने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29595 वोट से हराया. रेखा गुप्ता को कुल 68200 वोट मिले, जबकि बंदना को केवल 38605 वोट मिले.

बांसुरी स्वराज और मनोज तिवारी भी बैठक में थे मौजूद

बैठक में बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज और मनोज तिवारी भी मौजूद थे. बैठक समाप्त होने के बाद बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने मीडिया को बताया, शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री होंगी. पार्टी विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया. बैठक शुरू होने से पहले दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली विधायक दल का नेता चुनने के लिए पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ तथा चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा का स्वागत किया.

बीजेपी ऑफिस के बाहर समर्थक मना रहे जश्न

दिल्ली के नये मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा से पहले ही बीजेपी ऑफिस के बाहर समर्थक जश्न मना रहे हैं. महिला समर्थक खुशी में डांस करती दिख रही हैं.

यह भी पढ़ें: Delhi Traffic Advisory: सीएम के शपथ ग्रहण पर दिल्ली में कल बंद रहेंगे ये रूट्स, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

20 फरवरी को नये मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह

दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होना है. नये सीएम दोपहर 12:30 बजे शपथ लेंगे. समारोह की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सहयोगी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे. कुछ विशिष्ट मेहमानों सहित लगभग 50,000 लोगों के इस समारोह में भाग लेने की संभावना है.

27 साल बाद दिल्ली में बनेगी बीजेपी की सरकार

बीजेपी 5 फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को हराकर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है. बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की और बहुमत के साथ सत्ता पर लौटी है. जबकि आम आदमी पार्टी केवल 22 सीटें जीतने में कामयाब रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >