'LG साहिब मुझे जितना डांटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी नहीं डांटती', अरविंद केजरीवाल का उपराज्यपाल पर तंज

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के एलजी को लेकर ट्वीट किया और लिखा, LG साहिब रोज मुझे जितना डांटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डांटतीं. उन्होंने आगे लिखा, पिछले छः महीनों में LG साहिब ने मुझे जितने लव लेटर लिखे हैं, उतने पूरी जिंदगी में मेरी पत्नी ने मुझे नहीं लिखे.

दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच विवाद दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है. दोनों के बीच रोजना अलग-अलग मुद्दों पर बहस होती है. इस बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर एलजी पर ताजा हमला बोला है.

LG साहिब मुझे जितना डांटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी नहीं डांटती : केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के एलजी को लेकर ट्वीट किया और लिखा, LG साहिब रोज मुझे जितना डांटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डांटतीं. केजरीवाल इतने में ही शांत नहीं हुए, उन्होंने आगे लिखा, पिछले छः महीनों में LG साहिब ने मुझे जितने लव लेटर लिखे हैं, उतने पूरी जिंदगी में मेरी पत्नी ने मुझे नहीं लिखे.

Also Read: Gujarat Election 2022: बाप रे! इतना डर? भाजपा पर हमला करते हुए अरविंद केजरीवाल ने किया ये ट्वीट

केजरीवाल ने एलजी के बहाने पीएम मोदी पर भी कसा तंज

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला किया. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, LG साहिब, थोड़ा chill करो और अपने सुपर बॉस को भी बोलो, थोड़ा chill करें.

Also Read: Gujarat Election 2022: आखिर किसने अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाते हुए फेंका पानी का बोतल ? देखें VIDEO

गांधी जयंती पर राजघाट में नहीं पहुंचने पर केजरीवाल से नाराज हुए थे एलजी

गांधी जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद कजरीवाल या उनके किसी भी मंत्री के नहीं पहुंचने पर एलजी वीके सक्सेना काफी नाराज हुए थे और चिट्ठी लिखकर खरी-खोटी सुनायी थी. एलजी ने अपनी चिट्ठी में लिखा था, गांधी जयंती के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल या उनके कोई भी मंत्री राजघाट नहीं पहुंचे, न ही लाल बहादुर शास्त्री की समाधी पर कोई पहुंचे. एलजी दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार से इतने नाराज हुए कि उन्होंने इसे प्रोटोकॉल तोड़‍ना तक कह दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >