Delhi Bomb Threat: दो अस्पतालों के बाद IGI एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Delhi Bomb Threat: दिल्ली के दो अस्पतालों को के साथ-साथ IGI एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई है. वहीं, धमकी भरा ईमेल आने के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच कर रही है.

Delhi Bomb Threat: दिल्ली को दो अस्पतालों को एक बार फिर ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद अस्पताल में पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस के कर्मचारी पहुंच गये हैं. पूरे परिसर की तलाशी ली जा रही है. यह धमकी दिल्ली के बुराड़ी सरकारी अस्पताल और मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल को मिली है. इससे पहले भी दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली था. वहीं दिल्ली के दो सौ से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. वहीं, दिल्ली फायर सर्विस ने कहा है कि अस्पताल के अलावा आईजीआई एयरपोर्ट को भी बम की धमकी वाला ईमेल मिला है.

इससे पहले चाचा नेहरू अस्पताल को मिली थी धमकी
गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल को भी बम की धमकी वाला ईमेल मिला था. जिसके बाद पुलिस ने पूरे अस्पताल परिसर की जांच की थी. हालांकि जांच में कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला था, जिसके बाद पुलिस ने बम की धमकी को अफवाह घोषित कर दिया था. घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि एक अस्पताल कर्मी को सुबह के समय धमकी भरा ई-मेल मिला था. जिसके बाद बम निरोधक दस्ता, पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी.

स्कूलों को मिली थी उड़ाने की धमकी
इससे पहले 2 मई को दिल्ली के एक सौ से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. ई-मेल में दिल्ली के मदर मैरी स्कूल, द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, चाणक्यपुरी के संस्कृति स्कूल, वसंत कुंज के दिल्ली पब्लिक स्कूल, साकेत स्थित एमिटी स्कूल समेत 150 से ज्यादा स्कूलों को ईमेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. वहीं, धमकी मिलने के बाद स्कूलों को खाली कराकर गहन जांच की गई. लेकिन पुलिस की तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. पुलिस ने बम की धमकी को महज अफवाह बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >