Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में होगी भारी बारिश, 24 अगस्त तक का वेदर अपडेट देखें

Chhattisgarh Weather : पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई. इस दौरान सरगुजा और रायपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई. जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल.

Chhattisgarh Weather : अगले दो दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. यानी अगले दो दिनों तक तापमान लगभग सामान्य बना रहेगा, जबकि उसके बाद दिन में गर्मी थोड़ी बढ़ सकती है.

19-08-2026 का मौसम : छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है.

20-08-2026 का मौसम : प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है.

21-08-2026 का मौसम : प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

22-08-2026 का मौसम : छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है.

23-08-2026 का मौसम : प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. कोई चेतावनी नहीं.

24-08-2026 का मौसम : प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. कोई चेतावनी नहीं.


ये भी पढ़ें: मौसम : झारखंड में भारी बारिश, बिहार समेत इन राज्यों में भी अलर्ट

छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में बारिश हुई. सरगुजा और रायपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई. इस दौरान प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >