Train in Jashpur : छत्तीसगढ़ के जशपुर में जल्द दौड़ेगी ट्रेन? मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की रेल मंत्री से मुलाकात

Train in Jashpur : छत्तीसगढ़ के जशपुर में जल्द ट्रेन पटरी पर दौड़ सकती है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस संबंध में रेल मंत्री से मुलाकात की है.

Train in Jashpur : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जल्द ट्रेन पटरी पर दौड़ सकती है. जी हां..लंबे अरसे से ट्रेन की बाट जोह रहे कोरबा, जशपुर के लोगों को कोरबा-लोहरदगा रेल लाइन की सौगात मिल सकती है. दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और कई महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाओं पर चर्चा की. खबरों की मानें तो जशपुर में ट्रेन को लेकर भी मुलाकात के दौरान बात की.

रेल मंत्री से क्या किया सीएम साय ने आग्रह

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति पर नजर डालें तो सूबे के सीएम विष्णु देव साय ने पूरे क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क के विस्तार के महत्व पर बल दिया. उन्होंने केंद्रीय मंत्री से राज्य की चार प्रमुख रेल परियोजनाओं धर्मजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई लाइन परियोजना, अंबिकापुर-बरवाडीह नई लाइन परियोजना, खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा नई रेल लाइन परियोजना और रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन परियोजना को जल्द शुरू करने का आग्रह किया है.

धर्मजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई लाइन परियोजना को लेकर हुई बात

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से कहा गया है कि 240 किलोमीटर लंबी धर्मजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई लाइन परियोजना से उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच संपर्क बढ़ेगा तथा पत्थलगांव, कुनकुरी, जशपुर नगर, गुमला आदि शहर आपस में जुड़ जाएंगे. रेल मंत्री वैष्णव ने इन परियोजनाओं के रणनीतिक महत्व को स्वीकार किया. मुख्यमंत्री को इनके शीघ्र कार्यान्वयन को प्राथमिकता देने का आश्वासन भी दिया.

Read Also : हेमंत सोरेन का आदिवासी मुख्यमंत्रियों के बारे में अनर्गल प्रलाप निंदनीय, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा

रेल मंत्री वैष्णव ने इस बात पर जोर दिया कि ये पहल छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं और आश्वासन दिया कि इन परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी.

जानिए कौन है Chhattisgarh के नए सीएम विष्णुदेव साय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >