Chhattisgarh Weather: रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट, 6 दिन तक बरसेंगे बादल, जानें मौसम का हाल

Chhattisgarh Weather : पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. वहीं, बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई. पढ़ें मौसम विभाग के पूर्वानुमान में क्या दी गई जानकारी.

Chhattisgarh Weather : अगले पांच दिनों तक प्रदेश के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. मौसम में खास परिवर्तन नहीं होने से अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है. जानें अगले 6 दिन कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

28-08-2026 का मौसम : प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. चेतावनी के अनुसार एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है.

29-08-2026 का मौसम : प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की चेतावनी जारी की गई है.

30-08-2026 का मौसम : प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है. वहीं, एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना की चेतावनी दी गई है.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए क्लिक करें.

31-08-2026 का मौसम : प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. चेतावनी के तहत एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के अलावा गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना है.

01-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. इस दिन के लिए चेतावनी दी गई है कि एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

02-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है. साथ ही एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >