Chhattisgarh Naxal Attack: बीजापुर हमले का जवानों ने लिया बदला, 8 नक्सलियों को मार गिराया

Chhattisgarh Naxal Attack: सुरक्षाबलों ने बीजापुर में 8 नक्सलियों को मार गिराया है.

Chhattisgarh Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने शनिवार को मुठभेड़ में 8 माओवादियों को मार गिराया. पुलिस के अनुसार बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. कुछ दिनों पहले बीजापुर में ही नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया था, जिसमें 8 जवान शहीद हुए थे और एक ड्राइवर की भी जान गई थी.

सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने की गोलीबारी

गंगालूर में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा बटालियन ने सर्च ऑपरेशन चलाया. उसी दौरान शनिवार को सुबह 8.30 बजे नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. जिसमें 8 नक्सलियों को मार गिराया.

30 जनवरी को 9 नक्सलियों ने किया था आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कुल 52 लाख रुपये के इनामी 9 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया था. कलमू मंगड़ू (30), माड़वी बुधरी (25), समीर उर्फ मिडियम सुक्का (22), रजनी उर्फ राजे (20), शांति कवासी (18), मड़कम सोमड़ी (25), नुप्पो नरसी (22), मड़कम हिड़मे (21) और नुप्पो हुंगी (50) शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर, गरियाबंद में हथियारों का जखीरा बरामद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >