छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, दो महिला समेत 4 ईनामी नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद

Chhattisgarh Naxal News: बीजापुर जिले के बासागुड़ा और गंगलूर थाना के सरहदी जंगलों में सुरक्षाबलों को माओवादियों की मौजूदगी का पता चला. इसके बाद सर्च ऑपरेशन के लिए सुरक्षाबलों की एक टीम निकल पड़ी. तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें दो महिला समेत 4 ईनामी नक्सली ढेर हो गए.

Chhattisgarh Naxal News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने दो महिला समेत 4 वर्दीधारी इनामी नक्सलियों को ढेर कर दिया है. शनिवार से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी थी. रविवार को मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों को चार नक्सलियों के शव बरामद हुए. मुठभेड़ स्थल से अन्य हथियार भी बरामद हुए हैं. नक्सल विरोधी अभियान में इसे बड़ी सफलता माना जा रहा है. शनिवार को बीजापुर जिले के बासागुड़ा और गंगलूर थाना के सरहदी जंगलों में माओवादियों की जानकारी सुरक्षाबलों को मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया. इसी दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई.

बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने बताया “छत्तीसगढ़ शासन एवं भारत सरकार के नक्सल मुक्त बस्तर और नक्सल मुक्त भारत अभियान के तहत बस्तर के अंतर्गत DRG, STF, बस्तर फाइटर्स, CRPF, BSF और तमाम सुरक्षा बलों की ओर से लगातार माओवादियों के विरुद्ध में प्रभावी अभियान संचालित किया जा रहा है. इसी दौरान शनिवार (26 जुलाई) को बीजापुर जिला के बासागुड़ा और गंगलूर थाना क्षेत्र के सरहदी इलाके में गैर कानूनी माओवादियों की सूचना के आधार पर बीजापुर DRG और अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम अभियान के लिए निकली. अभियान के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हुई, जिसके बाद 2 महिला माओवादियों समेत कुल 4 वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं.

https://twitter.com/AHindinews/status/1949428985714102700

हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों को मुठभेड़ स्थल से एक काफी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं. हथियार इंसास राइफल, 12 बोर की एक बंदूक, लांचर, सिंगल शॉट हथियार सहित कई और हथियार बरामद हुए हैं. मुठभेड़ के बाद पुलिस पूरे इलाके पर तलाशी अभियान चला रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >