Chhattisgarh Naxal IED Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों का तांडव, IED विस्फोट में 9 जवान शहीद

Chhattisgarh Naxal IED Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने सोमवार को IED विस्फोट किया, जिसमें 9 जवान शहीद हो गए.

Chhattisgarh Naxal IED Blast: बीजापुर में नक्सलियों ने IED विस्फोट कर सुरक्षाबलों के वाहन को उड़ा दिया. जिसमें दंतेवाड़ा के 8 DRG जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए. आईजी बस्तर ने बताया, वे दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के संयुक्त अभियान से लौट रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल में एक बड़ा गड्ढा हो गया है, जो 10 फुट से ज्यादा गहरा है. हमले में वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. वाहन का एक हिस्सा पास के एक पेड़ पर भी लटका हुआ देखा गया.

अभियान से लौट रहे थे जवान और नक्सलियों ने कर दिया IED ब्लास्ट

बीजापुर IED ब्लास्ट पर बस्तर के IG पी सुंदरराज ने कहा, “पिछले 3 दिनों से नारायणपुर जिले, दंतेवाड़ा और बीजापुर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान चल रहा था. इस अभियान के दौरान हमने 5 नक्सलियों के शव बरामद किए थे और एक जवान शहीद हो गया था. जब टीम वापस लौट रही थी, तो बीजापुर के अंबेली इलाके में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया। हमले में दंतेवाड़ा DRG के 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए.”

कांग्रेस ने नक्सली हमले पर बीजेपी सरकार को घेरा, ठोस नक्सल नीति बनाने की मांग

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी आनंद शुक्ला ने बीजापुर नक्सली हमले की निंदा की और बीजेपी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा, हमला नक्सलियों का कायराना हमला है. हमारे जांबाज जवानों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए. उन्होंने नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में एक ठोस रणनीति बनाने की मांग की है.

आईईडी विस्फोट पर पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने क्या कहा?

बीजापुर आईईडी विस्फोट पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने कहा, “जब भी इनके खिलाफ बड़े ऑपरेशन होते हैं, ये नक्सली कायरतापूर्ण हमले पर उतर आते हैं. मैं इस हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. छत्तीसगढ़ सरकार और केंद्र सरकार जो बड़ा कदम उठा रही है, उसे और आगे ले जाएंगे.”

यह भी पढ़ें: Journalist Murder : सिर पर 15 फ्रैक्चर, गर्दन टूटी, लीवर के चार टुकड़े, बेरहमी से मारा गया मुकेश चंद्राकर को

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >