Bijapur Naxal Encounter: जवानों ने शहादत का लिया बदला, 5 नक्सलियों को मार गिराया- हथियारों का जखीरा बरामद

Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. रविवार को मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया और 8 जवानों की शहादत का बदला ले लिया.

Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने रविवार को मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया और 8 जवानों की शहादत का बदला ले लिया. बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया, 5 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. मुठभेड़ स्थल से हथियार, विस्फोटक और स्वचालित हथियार समेत नक्सली सामग्री बरामद की गई है. इसके साथ ही इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 12 नक्सली मारे जा चुके हैं.

मुठभेड़ के बाद हथियारों का जखीरा बरामद

बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया गया. जिसमें 1 एसएलआर राइफल, 12 बोर राइफल, सिंगल शॉट राइफल और बीजीएल लांचर बरामद किया गया है. सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है. बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि नक्सल रोधी अभियान पर निकली सुरक्षाकर्मियों की संयुक्त टीम की इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में सुबह नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई. अभियान में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और जिला बल के जवान शामिल थे.

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत की सेंटरिंग गिरने से दो की मौत

6 जनवरी को नक्सलियों ने मचाया था तांड़व

इससे पहले साल की शुरुआत में नक्सलियों ने बड़ा दर्द दिया था. बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सोमवार 6 जनवरी को लगभग 70 किलोग्राम वजनी बारूदी सुरंग (IED) का इस्तेमाल कर सुरक्षाबलों के एक वाहन को उड़ा दिया. जिसमें आठ जवान शहीद हो गए और ड्राइवर की भी मौत हो गई. 8 सुरक्षाकर्मियों में से पांच सुरक्षाकर्मी नक्सलवाद छोड़कर पुलिस बल में शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें: Naxal Encounter: तीन दिन में लिया बीजापुर का बदला, सुकमा में 3 नक्सली ढेर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >