छत्तीसगढ़ में बोले गृह मंत्री अमित शाह- 2026 तक देश से खत्म करेंगे नक्सलवाद, NIA की तर्ज पर SIA लाने का ऐलान

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. शनिवार को उन्होंने वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास को लेकर बड़ी बैठक की.

Amit Shah: छत्तीसगढ़ में उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास को लेकर बैठक करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें उन्होंने कहा, 2026 में देश से नक्सलवाद को पूरी तरह से सफाया करके रहेंगे. उन्होंने एनआईए की तर्ज पर एसआईए लाने का भी ऐलान किया.

नक्सलवाद के खिलाफ अंतिम प्रहार करने का आ गया समय

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो, ऐसे क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति हो और ऐसी परियोजनाओं के दौरान आने वाली चुनौतियों को दूर किया जा सके. उन्होंने कहा, वामपंथ और नक्सलवाद से निपटने के लिए निर्मम राजनीति के साथ-साथ अंतिम प्रहार करने का समय आ गया है. शाह ने कहा, नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक हमले के लिए मजबूत रणनीति की जरूरत है.

मार्च 2026 तक हम देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त कर देंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, पहले 10 वर्षों में नक्सली गतिविधियों में 6617 सुरक्षाकर्मी और नागरिक मारे गए और अब इसमें 70% की कमी आई है. उन्होंने कहा, मेरा मानना ​​है कि हमारी लड़ाई अंतिम चरण में पहुंच गई है और मार्च 2026 तक हम देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त कर पाएंगे.

अमित शाह ने NIA की तर्ज पर SIA लाने का किया ऐलान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, कहीं 3 राज्यों का तो कहीं 2 राज्यों का संयुक्त टास्क फोर्स बनाया गया है, जहां जैसा जंक्शन है वह बनाया गया है, सूचनाओं के आदान-प्रदान का खाका मजबूत किया गया है और भारत सरकार की एजेंसियां ​​सभी राज्यों के बीच समन्वय के लिए काम कर रही हैं और संयुक्त टास्क फोर्स के हमें बहुत अच्छे परिणाम मिले हैं.

उग्रवाद के कारण निरक्षर रहे लोगों को साक्षर बनाने के लिए अभियान चलाएगी सरकार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, आज की बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कुछ फैसले भी लिए हैं, जो लोग वामपंथी उग्रवाद के लंबे समय के प्रभाव के कारण निरक्षर रहे हैं चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो, उन्हें साक्षर बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार और भारत सरकार का गृह मंत्रालय एक अभियान चलाएगा. तेंदूपत्ता की खरीदी में हम अमूलचूल परिवर्तन भी करेंगे.

कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस के आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >