पटना शहर के लोगों को अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलेगी. अगले करीब चार दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा. हालांकि सुबह के समय हला कुहासा छाया रहेगा. रविवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 28.5 रहा वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 13.2 दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार 29 दिसंबर से शहर के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोगों को ठंड का सितम सतायेगा. देखिए वीडियो…
Bihar Weather Today: दिसंबर में बढ़ने लगा तापमान, जानें नए साल में कैसा रहेगा मौसम का हाल...
Bihar Mausam News: दिसंबर महीने में भी बिहार के लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है.मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश का यही हाल रहेगा. इसके बाद नए साल में ही कड़कड़ाती ठंड पड़ेगी
