Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें मौसम अपडेट

आइएमडी पटना के मुताबिक बिहार में हिमालय के तलहटी वाले इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. हिमालय की तलहटी से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है. इसकी वजह से मॉनसून अचानक एक बार फिर सक्रिय हो गया है.

बिहार में आज से अगले तीन दिन तक अच्छी बारिश होने के आसार हैं. उत्तरी बिहार के अधिकतर इलाकों में भारी और दक्षिणी बिहार में सामान्य से मध्यम बारिश की संभावना है. हालांकि आइएमडी विज्ञानियों का कहना है कि समान रूप से पूरे प्रदेश में जबर्दस्त ठनका गिरने की आशंका है. इसको लेकर लोगों को सलाह दी गयी है कि वह बारिश के समय पूरी तरह सतर्क रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >